Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से अब तक की कुछ खास खबरें पढ़े एक साथ एक नजर में।

Nature

समाचार गढ़, 21 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।

📌 ब्राइट फ्यूचर स्कूल का वार्षिकोत्सव आज शाम

श्रीडूंगरगढ़। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव अनुगूंज अब कुछ ही देर में नेहरू पार्क में शुरू होने जा रहा है। शाम साढ़े पांच बजे आरंभ होने वाले इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थी अपनी तैयार की गई शानदार प्रस्तुतियां पेश करेंगे। विद्यालय परिवार ने इस अवसर के लिए महीनों से अभ्यास कर रखा है।
प्रिंसिपल पार्वती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार और युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, वीएचपी जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, बीईईओ सरोज वीर पूनियां सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष अतिथि होंगे। आयोजन स्थल पर सजावट व मंचन की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभिभावकों व नगरवासियों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साक्षी बनेंगे।

📌 कल्याणसर नया में पीड़ित गौवंश हेतु भागवत कथा का निर्णय

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया स्थित श्री जसनाथ जी पीड़ाग्रस्त गौशाला में पीड़ित गौवंश की सेवा व संरक्षण के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय अमावस्या पर हुई गौशाला समिति की बैठक में लिया गया।
समिति सदस्यों ने बताया कि प्रसिद्ध गौकथा व भागवत कथा वाचिका श्रद्धा गोपाल दीदी से संपर्क कर लिया गया है और उन्होंने 7 नवंबर 2025 से कथा वाचन की सहमति दी है। बैठक में कथा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा ग्रामीणों को जोड़ने और सामूहिक सहयोग से आयोजन सफल बनाने का संकल्प लिया गया। जानकारी के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

📌 स्वर्णकार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को

बीकानेर। स्वर्णकार समाज द्वारा आगामी 5 अक्टूबर 2025 को माणक गेस्ट हाउस में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं श्रीअजमीढ़ जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा, जिसमें जिलेभर से शिक्षा, खेल व राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
समाज के विष्णु सोनी ने बताया कि पिछली बार 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था, वहीं इस बार श्रीडूंगरगढ़ अंचल से भी अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर रखी गई है। इच्छुक प्रतिभाएं पवन गोयतान या विष्णु सोनी से संपर्क कर सकती हैं।

📌 सिंधी समाज में संत कंवरराम नाटक व असू चंड महोत्सव

श्रीडूंगरगढ़। सिंधी समाज की ओर से सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। कल शाम श्रीझूलेलाल मंदिर में संत कंवरराम की जीवनी पर आधारित सिंधी नाटक मंचित किया जाएगा। यह प्रस्तुति राजस्थान सिंधी अकादमी व नययुवक कला मंडल बीकानेर की ओर से होगी।
समाज मंत्री अशोक वासवानी ने बताया कि 23 सितंबर को 71वां असू चंड महोत्सव परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दिनभर झंडारोहण, कन्या भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा व भंडारे के आयोजन होंगे। समाज के युवा और महिला मंडल तैयारी में जुटे हुए हैं।

📌 पट्टे की जमीन पर कब्जा, श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कुनपालसर निवासी एक व्यक्ति की पट्टे की जमीन पर कब्जा जमाने और वहां से मलबा उठाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि परिवादी बेगाराम मेघवाल ने गांव के ही रतनलाल, पप्पूराम, शंकरलाल, चूनाराम, बाबूलाल व सहीराम के खिलाफ रिपोर्ट दी है। शिकायत में कहा गया कि कोर्ट आदेश के बावजूद आरोपी उसे उसकी ही जमीन पर जाने नहीं दे रहे और धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights