Nature Nature

पढ़े ख़बर विस्तार से! 21 साल की युवती को अगवा कर 12 दिन तक रखा बंधक, आरोपी पुलिस नाकेबंदी में दबोचे गए

Nature

समाचार गढ़, 16 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधी रात को ढाणी के बाहर से 21 वर्षीय युवती को चार युवकों ने कार में जबरन उठा लिया। करीब 12 दिनों तक युवती को बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को आरोपी जयपुर ले गए, जहां नशे की हालत में आर्य समाज मंदिर ले जाकर उससे कागजात पर जबरन हस्ताक्षर भी करवाए गए।

पुलिस ने तब बड़ी कार्रवाई की जब आरोपी युवती को लेकर बीकानेर एसपी ऑफिस की ओर जा रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस की नाकेबंदी में कार को रोका गया और युवती को दस्तयाब किया गया।

पीड़िता ने थाने में दर्ज करवाए बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि मुख्य आरोपी देवेंद्र पूनियां, निवासी बेरासर राजगढ़, डिफेंस एकेडमी चलाता है। इसी एकेडमी में पीड़िता का भाई पढ़ता है और आरोपी लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए था। दो-तीन बार उसे धमकी दी गई कि अगर बात नहीं मानी तो जबरन उठा ले जाएगा।

27 जुलाई की रात आरोपी अपने साथियों के साथ युवती की ढाणी के बाहर पहुंचा और कार का हॉर्न बजाया। जैसे ही युवती बाहर आई, उसे पिस्तौल दिखाकर जबरन उठा लिया गया। इसके बाद आरोपी ने 6 अगस्त तक उसे जयपुर और अन्य जगहों पर बंधक बनाकर रखा।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी बार-बार पानी और चाय में नशीली गोलियां मिलाकर देता था और धमकी देता था कि शोर मचाने पर जान से मार देगा।

7 अगस्त की रात करीब 4 बजे, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की नाकेबंदी में युवती को बरामद किया गया। इसके बाद उसे पिता के सुपुर्द किया गया, जिन्होंने पहले से ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी।

12 अगस्त को पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसकी जांच सीओ निकेत पारीक कर रहे हैं।

Related Posts

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों में ऊर्जा, रक्षा और कारोबार के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र भी सहयोग का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा…

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights