Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पत्नी ने लगाया सनसनीखेज़ आरोप, पति और फेसबुक फ्रेंड पर हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 16 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में एक महिला ने अपने पति और उसकी फेसबुक फ्रेंड पर हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने तकिये से दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की, लेकिन साथ सो रही तीन बेटियों के रोने की आवाज़ से उसकी जान बच गई। पीड़िता सोनू (34) पत्नी राजेश कुमार सोनी, निवासी धोलिया रोड, कालूबास श्रीडूंगरगढ़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। सोनू का कहना है कि उसका पति राजेश शराब पीकर घर आता है और आए दिन मारपीट करता है। वह मोबाइल पर अन्य महिलाओं से चौटिंग भी करता है। सोनू ने आरोप लगाया कि उसने पति के फेसबुक मैसेज पढ़े, जिसमें पूजा खिची नामक महिला ने राजेश को लिखा था “आप अपनी बीवी का काम तमाम कर दो, इसको तकिये से मार दो, फिर हम दोनों साथ हो जाएंगे।” सोनू ने शिकायत में बताया कि 7 अगस्त की रात करीब 12 बजे वह तीनों बेटियों के साथ बिस्तर पर सो रही थी। तभी राजेश ने तकिये से उसके मुंह पर दबाव डालकर हत्या की कोशिश की। सोनू आवाज़ नहीं निकाल पाई, लेकिन हाथ-पांव हिलाने पर बेटियां रोने लगीं। बेटियों के रोने की आवाज सुनकर राजेश रुक गया और बोला “आज तो बच गई, किसी भी समय तुझे जान से मार दूंगा।” घटना के बाद सोनू लगातार डर में जी रही थी और नींद तक नहीं आ पाती थी। 9 अगस्त को वह राखी बांधने के बहाने तीनों बेटियों के साथ अपने पीहर राजलदेसर चली गई और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद भाई हीरालाल के साथ थाने पहुंचकर उसने मामला दर्ज करवाया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सोनू की रिपोर्ट पर पति राजेश कुमार सोनी और पूजा खिची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मोहनलाल को सौंपी है।

Related Posts

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights