Nature Nature

आज की 3 अपराध खबरें एक साथ एक क्लिक में पढ़े

Nature

विवाहिता ने मारपीट का मामला करवाया दर्ज
समाचार-गढ़, 14 जून 2023। विवाहिता ने अपने पति सहित चार जनों के खिलाफ मारपीट का मामला शेरूणा थाने में दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय सुमित्रा पुत्री प्रभुराम जाट का विवाह 2015 में मालासर निवासी अमाणाराम पुत्र श्रवणराम जाट के साथ हुआ। विवाह के समय से ही सुमित्रा का पति उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान होकर सुमित्रा पिछले एक वर्ष से अपने माता-पिता के साथ रहने लग गई। सुमित्रा ने रिपोर्ट में बताया कि गांव में घर से 13 जून को हमारी भैंस खुलकर भाई श्रीराम के घर चली गई और भाई ने कहा इसे बांध लो। मैं भैंस को लेने गई तो भाई श्रीराम व उसकी पत्नी सुशीला व केशर पत्नी पूर्णाराम ने उसके साथ मारपीट की। मेरी माँ जब मुझे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने 25 लाख का चुराया सामान, मामला दर्ज
समाचार-गढ़, 14 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के जाखासर जीएसएस से तीन जनों के खिलाफ सार्वजनिक उपक्रम के 25 लाख का सामान चुराने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। जाखासर जीएसएस निर्माणाधीन है और कम्पनी मालिक ने मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार जीएसएस का निर्माण कार्य करने वाली फर्म अशोका बिडकोन लिमिटेड नासिक महाराष्ट्र के मालिक 61 वर्षीय दामोदर प्रसाद अग्रवाल पुत्र प्रभुदयाल अग्रवाल निवासी नोएडा हाल निवासी बीकानेर ने जीएसएस पर सुरक्षा में तैनात किए राजू बंजारा, राकेश बंजारा, रामसिंह पर चोरी का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि जाखासर जीएसएस 132केवी में स्टोर से करीब 25 लाख का सामान चोरी हो गया। यहां स्टोर से जीआई बोल्ट नट एम 16 जो 3261 किलो, आईसोलेटर, पार्टस 33 केवी, आईसोलेटर पार्टस 132 केवी, टॉवर पार्टस 300 किलो सामान गत 24 अप्रेल को चोरी हो गया। उक्त सामान इन्द्राज स्टोर रजिस्टर हो रखा है। परिवादी ने पुलिस से सामान बरामद कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

8 जनों ने 13 जनों को किया चोटिल, मामला दर्ज
समाचार-गढ़, 14 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के जोधासर में घर में घुस कर महिलाओं सहित 13 जनों को 8 जनों ने चोटिल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सरेआम मारपीट व झगड़ा करते परिवारों को छुड़वाया व समझाईश की। पीड़ित लिछूराम पुत्र दुर्गाराम मेघवाल ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। लिछूराम ने इसी गांव के ही नथूराम, जालूराम, पप्पूराम पुत्र रूपराम, गोपालराम, देबुराम, प्रकाश पुत्र मोहनराम, रामेश्वर पुत्र पुसाराम, मनोज पुत्र पेमाराम के खिलाफ आरोप आरोप लगाया है। लिछूराम ने बताया कि उसका परिवार 12 जून को चाचा दीपाराम के लड़कों के विवाह में दुलचासर चला गया और पीछे से 13 जून की सुबह आरोपी ट्रेक्टर पर सवार होकर हाथों में लकड़ियां व सरिए, पत्थर लेकर घर में घुस गए। आरोपियों ने महिलाओं पुरषों के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26, मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम…

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights