Nature Nature

बीकानेर के विकास में ‘माइलस्टोन’ साबित होगी दिल्ली की नियमित हवाई सेवा, आने वाले समय में नाल एयरपोर्ट पर बनाया जाएगा नया टर्मिनल भवन: श्री मेघवाल

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 7 फरवरी। बीकानेर से दिल्ली के लिए इंडिगो की पहली नियमित फ्लाइट सेवा शुक्रवार को शुरू हुई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने नाल के सिविल हवाई अड्डा परिसर से हरी झंडी दिखाकर पहली फ्लाइट को रवाना किया। मेघवाल और मोहोल ने इस फ्लाइट में बीकानेर से दिल्ली जाने वाले पहले हवाई यात्री डॉ. पुष्कर भटेजा को बोर्डिंग पास प्रदान किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शंख की पावन ध्वनि के साथ लोक देवी-देवताओं के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि बीकानेर से दिल्ली की नियमित उड़ान बीकानेर के विकास के लिए ‘माइलस्टोन’ साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की हवाई सेवा में इंडिगो बड़ा भागीदार है। इसकी सेवाएं बीकानेर में शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के हवाई यात्रियों को दिल्ली जाने के बाद देश और दुनिया के किसी क्षेत्र में जाने की कनेक्टिविटी मिल सकेगी। आगामी दिनों में यात्री भार उपलब्ध की उपलब्धता के अनुसार इंडिगो द्वारा अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा सकेगी।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में सोलर क्षेत्र में लगभग पचास हजार करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है। यहां सिरेमिक और फर्टिलाइजर क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में यहां से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान की मांग लंबे समय से थी। जिसे पूरा किया गया है। आने वाले समय में बीकानेर में नया और भव्य टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर से कोलकाता, गुवाहाटी, सूरत, मुंबई और दक्षिण भारत के बड़े शहरों से बीकानेर को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि बीकानेर समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का शहर है। यह पर्यटन और औद्योगिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल के प्रयासों से यह शहर हवाई मार्ग से पूरे देश से जुड़ने जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाल एयरपोर्ट विस्तार के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण का कार्य कर लिया गया है। इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद यहां भव्य टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। यह भवन बीकानेर की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान दिलाने वाला होगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत 10 वर्षों में हवाई सेवाओं के विस्तार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज हमारा देश डोमेस्टिक उड़ान के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। ‘उड़े देश का हर नागरिक’ ध्येय के साथ उड़ान योजना शुरू की। इसके तहत डेढ़ करोड़ लोग देशभर में उड़ान भर रहे हैं। हाल ही के बजट में रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत 120 नए हवाई अड्डे विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके माध्यम से 4 करोड़ और लोगों को उड़ान से जोड़े जाने की योजना है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने लर्निंग बाय डूइंग संस्था द्वारा तैयार वायुयान का मॉडल केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री को भेंट किया।
कार्यक्रम में एयरफोर्स नाल स्टेशन के ओआईसी मनोज कुमार मिश्रा, इंडिगो के निदेशक श्री समीर कोहली, सेल्स हेड मनीष मारवाह, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र बघेला, श्याम पंचारिया, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, संपत पारीक, जुगल राठी, गुमान सिंह राजपुरोहित, अनिल शुक्ला, डॉ. बेगाराम बाना, श्रीमती सुमन छाजेड़, पंकज अग्रवाल, जेठमल नाहटा, नरेश नायक, मोहन मेघवाल और महावीर चारण सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights