Nature Nature

स्मार्ट मीटर हटाओ – जन जागृति जत्था निकालेगी एसएफआई, 11 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

Nature

स्मार्ट मीटर हटाओ – जन जागृति जत्था निकालेगी एसएफआई, 11 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
समाचार गढ़, 5 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
एसएफआई कार्यालय में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएफआई तहसील अध्यक्ष जगदीश रेगर ने की।
बैठक में एसएफआई जिला सह-संयोजक विवेक लावा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीमें जबरदस्ती लोगों के घरों में घुसकर मीटर लगा रही हैं। इनके साथ सुरक्षा कर्मी भी रहते हैं, जिससे आमजन भयभीत हो रहे हैं। यह उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में भारी वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।

सोशल एक्टिविस्ट प्रकाश गांधी ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा, “यह स्मार्ट मीटर नहीं, सरकार की लूट की स्कीम है।” उन्होंने कहा कि प्रीपेड सिस्टम लाकर सरकार गरीबों को महंगे दामों पर बिजली बेच रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद सिखवाल ने कहा कि “जनविरोधी सरकार ने जीनियस कंपनी को स्मार्ट मीटर का ठेका देकर एक नया लूट का तरीका अपनाया है। हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा।”

बैठक में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जैसे:

एसएससी आयोग के खिलाफ विरोध,

बालिकाओं की प्रोत्साहन राशि में कटौती,

छात्र संघ चुनाव की बहाली,

जर्जर सरकारी इमारतों का नवीनीकरण।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसएफआई 6 से 10 अगस्त तक ‘स्मार्ट मीटर हटाओ – जन जागृति जत्था’ चलाएगी, जिसके तहत शहर में जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर न लगवाएं और इसका पुरजोर विरोध करें।
11 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें स्मार्ट मीटर के साथ-साथ छात्र-छात्राओं से जुड़े अनेक मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से विवेक लावा, महासचिव प्रतीक शर्मा, पूर्व तहसील महासचिव नारायण नाथ, प्रकाश गांधी, हरिप्रसाद सिखवाल, मंगतूराम वाल्मीकि, डूंगर राम महिया, नदीम खान, जावेद बेहलिम, हारुण खान, मघाराम मेघवाल, राहुल, विशाल रेगर, प्रतिम सिंह, प्रेम रेगर, पिंटू रेगर, सोनू रेगर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights