Nature Nature

मुख्यमंत्री के शपथ लेने के साथ ही नौकरशाही में फेरबदल शुरू

Nature

जयपुर। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ली। अब भजनलाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के शपथ लेने के साथ ही नौकरशाही में फेरबदल शुरू हो गया। अभी की आए नए अपडेट के अनुसार, टी. रविकांत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे। आनन्दी को सचिव मुख्यमंत्री और सौम्या झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री से सम्बंधित यह तीनों नियुक्तियां अस्थायी हैं।
टी रविकान्त फिलहाल प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग में है। अब उन्हें राजस्थान के सीएम के प्रमुख सचिव का अस्थाई कार्यभार दिया गया है। वहीं आनन्दी फिलहाल शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव का अस्थाई कार्यभार दिया गया है। डॉ. सौम्या झा मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद हैं, उन्हें मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला
इससे पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला है। पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। बाकी मंत्रियों की नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जे.पी.नड्डा सहित 16 केंद्रीय मंत्री और 17 सीएम और डिप्टी सीएम ने समारोह में हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights