Nature Nature

श्रद्धा का परिणाम: श्रीडूंगरगढ़ में यज्ञ के कुछ ही देर बाद बरसे बदरा, किसानों में उम्मीद की नई किरण

Nature

श्रद्धा का परिणाम: श्रीडूंगरगढ़ में यज्ञ के कुछ ही देर बाद बरसे बदरा, किसानों में उम्मीद की नई किरण

समाचार गढ़, 9 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़।
जब प्रकृति रूठ जाए और आसमान सूना रहे, तब इंसान आस्था की शरण में जाता है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी यही दृश्य बुधवार को जीव दया गौशाला में देखने को मिला, जहां अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्रद्धा और वेद मंत्रों की गूंज के बीच विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया — और इस यज्ञ की आहुति के कुछ ही समय बाद कस्बे की फिजाओं में बादल छा गए, फिर जो बूंदें गिरीं, उन्होंने क्षेत्रवासियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

इस धार्मिक आयोजन में पंडित देवकिशन छंगाणी एवं उनकी वेदपाठी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण और इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ में जीव दया गौशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी और मंत्री शिवरतन सोमाणी सपत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, सदस्य शिवभगवान मालपानी, रामावतार मूंधड़ा, तुलसीराम चौरडिया, भंवरलाल दुगड़, ओमप्रकाश छंगाणी, संतोष कुमार सोनी, विनोद राठी, शिवरतन बिहाणी, आसकरण बाहेती, नौरंगलाल प्रजापत, संतकुमार मोहता, श्रीगोपाल गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी, कालू बास माहेश्वरी भवन मंत्री सुरेश सोमाणी, पार्षद रजत आसोपा सहित अनेक गौभक्त, युवा और मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही।

सभी ने मिलकर आस्था के दीप जलाए और सूखे बादलों को भिगोने की प्रार्थना की — और ईश्वर ने भी मानो इस सामूहिक श्रद्धा को तुरंत सुन लिया।

बरसात के इंतजार में आंखें नम करने वाले किसानों के लिए यह यज्ञ आशा की एक नई शुरुआत साबित हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह विश्वास मजबूत किया है कि जब भाव शुद्ध हों और आस्था सच्ची, तो प्रकृति भी सुन लेती है।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights