Nature Nature

सेसोमू स्कूल के पास सड़क हादसा, बस और कार की भिड़ंत दो घायल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे 11 सेसोमू स्कूल के पास एक रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई जिससे स्विफ्ट डिजायर में सवार दो जने घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस बीकानेर से आ रही थी वही स्विफ्ट डिजायर घुमचक्कर से आ रही थी और कालू रोड की तरफ घूम रही थी उसी दौरान टक्कर हो गई। स्विफ्ट डिजायर में सवार दोनों घायल सरदारशहर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद बीकानेर से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ने दोनों घायलों को श्री डूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस हादसे में एक घायल व्यक्ति का पैर टूट गया है। स्विफ्ट डिजायर क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ बस का शीशा टूटने की भी सूचना है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। एक गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र तोलाराम पारीक व ओमप्रकाश भाम्भू सरदारशहर के देरासर गांव के बताए जा रहे है। हादसे के बाद आपनो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले प्राइवेट एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच चुकी थी।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights