Nature Nature

सालासर विशाल पैदल यात्री संघ की रवानगी 28 को, करणी माता मंदिर पर 25 को होगा विशाल जागरण

सालासर विशाल पैदल यात्री संघ की रवानगी 28 को, करणी माता मंदिर पर 25 को होगा विशाल जागरण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 22 सितंबर 2025।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर है। देशनोक से लेकर सालासर तक पैदल यात्रियों के जत्थों की रवानगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा से सालासर के लिए विशाल पैदल यात्री संघ रवाना होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

28 सितंबर को होगी 20वीं फेरी की रवानगी

संघ के व्यवस्थापक बजरंगदास स्वामी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी गांव सातलेरा से बाबा सालासर धाम तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। संघ संचालक रामनिवास जाखड़ ने जानकारी दी कि यह संघ अपनी 20वीं पैदल फेरी लगाने के लिए 28 सितंबर, रविवार सुबह 7:15 बजे बड़े जुलूस और गाजे-बाजे के साथ बाबा बजरंगबली मंदिर, सातलेरा से रवाना होगा।
पैदल यात्री संघ में सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। संघ के सहयोगी जितेंद्र सिंह राठौड़ और कुंभाराम तावनियां ने बताया कि यात्रा को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु अपना नाम मोबाइल नंबर 9664488514 या 8209682951 पर दर्ज करवा सकते हैं।

25 सितंबर को करणी माता मंदिर पर विशाल जागरण

रवानगी से पहले 25 सितंबर को गांव सातलेरा स्थित करणी माता मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के मदनलाल सारस्वत ने बताया कि इस जागरण में कई प्रसिद्ध गायक कलाकार मां करणी के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल है और तैयारियां चरम पर हैं।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights