Nature Nature

15वें उप राष्ट्रपति को मिलकर बधाई दी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने…

Nature

समाचार गढ़, 10 सितंबर 2025। नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को प्रसार भारती समीक्षक संपत सारस्वत ने दिल्ली निवास पर मिलकर बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान संपत सारस्वत ने सी.पी. राधाकृष्णन को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगामी दिनों में देश में ऐतिहासिक कानूनों के तहत नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं प्रेषित की।

सी.पी. राधाकृष्णन को हाल ही में एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था, और उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में जीत हासिल की। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। वह दक्षिण भारत में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और दो बार तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। सम्पत सारस्वत भी वाग्धारा सम्मान – 2023, महाराष्ट्र राजभवन से महाराष्ट्र राज्यपाल के हाथों प्राप्त कर चुके है ये यादें भी मुलाकात के दौरान साझा की।

सी.पी. राधाकृष्णन की राजनीतिक यात्रा

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

राजनीतिक करियर: राधाकृष्णन ने छात्र आंदोलन से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं और 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।

संसदीय अनुभव: वह दो बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए और संसदीय समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्यपाल के रूप में: उन्हें फरवरी 2023 में झारखंड का राज्यपाल बनाया गया और बाद में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने।

सी.पी. राधाकृष्णन की नियुक्ति को दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights