Nature Nature

नेहरू पार्क के पास सरस्वती विद्यालय के 2006 बैच के विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का भावभीना सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 10 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास नेहरू पार्क के पास स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय का नजारा बुधवार को बेहद खास रहा। वर्ष 2006 की कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की नींव रखने वाले स्व. मदनलाल चूरा और स्व. धनपत राय चूरा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और गुरु वंदना से हुई। इसके बाद बैंड-बाजों की धुन पर पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजनों का स्वागत किया।

गुरुजनों के लिए यह क्षण बेहद भावुक कर देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य का रिश्ता केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि जीवनभर एक गहरी डोर से बंधा रहता है।

इस मिलन समारोह में 2006 बैच के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें कोई आज फौज में देश सेवा कर रहा है, तो कोई बैंक मैनेजर, कोई सीए, कोई इंजीनियर, कोई प्रधानाचार्य और कोई सुप्रसिद्ध गायक व कलाकार बन चुका है। सभी शिष्य एक साधारण दरी पर बैठकर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक हो उठे।

कार्यक्रम में वे पूर्व छात्राएं भी जुड़ीं, जो मौके पर उपस्थित नहीं हो सकीं। उन्होंने इस आयोजन को लाइव देखकर अपनी भावनाएं साझा कीं। गुरुजनों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए अपने सभी शिष्यों को जीवन में आगे बढ़ने और सही राह पर चलने का आशीर्वाद दिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights