समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। ‘शासनसेवी’ सेठ स्व. सम्पतमल संचेती की आज 13वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष् में श्रीमती मुल्तानी देवी संचेती के द्वारा श्रीडूंगरगढ़ स्थित सेवाधाम आश्रम व मोमासर मे महर्षि वाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र में पाठ्य सामग्री की किट, कोपिया, बिस्किट टेबुल व मेडिकल किट भेंट किए। कार्यक्रम में परिवार से अरुण कुमार, राकेश कुमार, पुखराज व दिव्या संचेती के अलावा अध्यापक बनवारी लाल प्रजापत, ओम् प्रकाश बाफना, ओम प्रकाश सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने अणुव्रत गीत व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस सेवा कार्य के लिए सेवाधाम व बाल संस्कार केंद्र के पदाधिकारियों ने संचेती परिवार का आभार व्यक्त किया।













