Nature Nature

भक्ति रस में डूबा सातलेरा गांव, भजनों की बरसात में भीगे ग्रामीण – रात भर भक्ति रस में हिलोरे लेते हुए जागरण का उठाया आनंद, गाजे-बाजे के साथ रामदेवरा पैदल यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

Nature

समाचार गढ़ 21 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जागरणों और पैदल यात्रियों की रवानगी की धूम मची है। हर तरफ माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा के गौ-रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर पर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन हुआ।

इसमें अपनी सुरीली आवाज से भजनों की अमृतवर्षा करने वाली भजन गायिका अर्चना एंड पार्टी, रमेश बांगड़वा एंड पार्टी सहित गायक कलाकार संदीप दूठ, बनवारी मारवाड़ी, राजू लोहा, बाल कलाकार अशू बांगड़वा एंड पार्टी ने वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि पूरा गांव भक्ति रस की गंगा में डूबता हुआ नजर आया।

गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत करते हुए भजन गायिका अर्चना ने “जागरण की है रात दादा, आज थाने आणो पड़सी” तथा इसी कड़ी में “छम-छम बाजे रे घोड़ी थारा घुंघरा” भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित श्रोताओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से पूरे गांव के वातावरण को भक्ति रस के रंग में रंग दिया। हास्य कलाकार घासीराम ने हास्य कला के माध्यम से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।

गांव की महिलाओं ने गौ-रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज की छावली की प्रस्तुति देकर अपने देव को रिझाया। धड़ देवली धाम के पूर्व पुजारी मालाराम तावनिया ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर एवं श्लोकों की प्रस्तुति देकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में घी व खोपरा की आहुति देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्रामीणों के आपसी सहयोग से आयोजित रात्रि विशाल जागरण में खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। खीर बनाकर वीर बिग्गाजी महाराज के भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप बांटा गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया।

रूणेचा पैदल यात्री संघ रवाना

गांव सातलेरा से रामदेवरा पैदल यात्री संघ आज गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। संघ के श्रवण कुमार जाखड़ ने बताया कि गांव सातलेरा से रामदेवरा पैदल यात्री रामा मस्त मंडल संघ गुरुवार सुबह 7:15 बजे बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ।

संघ ने हनुमान जी मंदिर, बिग्गाजी मंदिर, हरिराम जी मंदिर, माताजी मंदिर और भैरुनाथ मंदिर में धोक लगाई। मंदिर पुजारी रेवंतराम मेहरा ने संघ के सभी सदस्यों को तिलक लगाकर बाबा की ध्वजा सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं और जयकारों के साथ रवाना किया। इस पावन मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ संघ को रवाना किया।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights