Nature Nature

स्व. रेवंतराम महिया जन नेता थे-अर्जुनराम मेघवाल। महिया की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। किसान मसीहा एवं पूर्व विधायक रेवन्तराम महिया की 18 वीं पुण्यतिथि पर वीर तेजा मन्दिर, प्रांगण में मंगलवार को विशाल श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर महिया को भावभीनी श्रृद्धाजंली दी गई। सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि महिया समाज एवं राष्ट्र के बहुत बड़े व्यक्तित्व थे, उन्होंने लोककल्याण की भावना से समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया। वे आजीवन गरीबों एवं किसानों के लिए संघर्षरत रहे। ऐसा महान व्यक्तित्व हम सब के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महान नेता रेंवतराम महिया की श्रीडूंगरगढ़ में माकूल जगह पर मूर्ति लगवाई जानी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व प्रधान सूरजमल चौधरी,पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान छेलुसिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चोरड़िया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक, कर्मचारी नेता सुशील सेरडिया, साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी, डॉ विवेक माचरा, रामेश्वर बाहेती, विनोद गुसाईं, कन्हैयालाल सिहाग, किशनाराम गोदारा, तोलाराम जाखड़, लकेश चौधरी, हेमनाथ जाखड़, धूड़ाराम डेलू, डॉ, बेगाराम बाना,महेश शर्मा, ओमप्रकाश कस्वां, हरिराम गोदारा,श्रवणनाथ सिद्ध,ज्ञानाराम ज्याणी, श्रवणकुमार भाम्भू ,जसवीर सारण, पत्रकार शुभकरण पारीक, नरसाराम सारण, प्रभुराम बाना, जगमालसिंह, डालूराम सींवर, रत्नसिंह सिहाग, लक्ष्मीनारायण सेवग , दानाराम महिया, मदनलाल मेघवाल, विमल पुगलिया, थानमल भाटी, कमल नाई, सोहनलाल महिया, जिज्ञासु सिद्ध ,मांगीलाल गोदारा, कोडाराम भादू, तोलाराम मेघवाल सहित सैंकड़ो लोगों ने जनप्रिय नेता महिया को श्रंद्धाजलि दी। आभार ज्ञापित रामेश्वरलाल महिया द्वारा किया गया।
कन्हैयालाल सियाग ने इस अवसर पर कहा कि बीकानेर में भी रेंवतराम महिया की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। पूर्व में पूर्व भाजपा देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा पूर्व प्रधान सूरजमल ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सुशील सेरड़िया ने किया।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights