Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार को “तीर्थंकर भगवान महावीर स्मृति ग्लोबल सम्मान” से किया गया अलंकृत

Nature

समाचार गढ़ 20 अप्रेल 2025, महापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ के तत्वावधान में “तीर्थंकर भगवान महावीर स्मृति सम्मान 2025” समारोह रविवार को नागरिक विकास परिषद भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ । सम्मान समारोह की अध्यक्षता- समाजसेवी खेतुलाल पुगलिया, मुख्यअतिथि – रामदेव बोहरा, विशिष्टअतिथि- ए सी जे एम हर्ष कुमार, श्याम सुंदर चांडक, मुख्यवक्ता- अम्बिका डागा, संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी एवं निर्मल पुगलिया मंचस्थ रहे । समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष का “तीर्थंकर भगवान महावीर स्मृति सम्मान” महावीर विचारधारा से ओतप्रोत न्यायिक, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार जोधपुर उच्च न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ को सम्मान पत्र, शॉल एवं माल्यार्पण द्वारा मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मान से अलंकृत किया गया । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने अपने स्वागत उदबोधन में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक सरोकार के कार्यो में सतत रुप से सक्रिय है । समारोह में ए सी जे एम हर्ष कुमार ने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी पंवार का सम्मान करने के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भगवान महावीर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें । महावीर ने अपनी अहिंसा यात्रा से लोगों को हिंसा के त्याग का पाठ पढ़ाया । महावीर ने अपना जीवन मानवता के कल्याण में लगाया था उनके विचार आगे बढ़ते रहने चाहिए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदेव बोहरा एवं अध्यक्ष खेतुलाल पुगलिया ने भगवान महावीर के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आहवान किया । मुख्यवक्ता अम्बिका डागा ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर अहिंसा एवं सत्य के पुजारी थे उनके सत्य एवं अहिंसात्मक विचारों के कारण ही आज महावीर प्रासंगिक है । महावीर के सत्य एवं अहिंसा के विचारों को आज विश्व के सभी देश ग्रहण कर रहे है ।

वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार ने सम्मान के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मानवता की उन्नति के लिए प्रयत्नशील इस संस्था के उद्देश्य रचनात्मक कार्यों हेतु प्रभावशील है । आज राष्ट्र एवं समाज की जरूरत है आमजन ऐसी विचारधारा से जुड़े । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज एवं राष्ट्र में वैचारिक बदलाव हेतु संस्था दृढ़ता के साथ प्रयत्नशील है । संस्था महापुरुषों के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को देखते हुए परिवर्तनकारी विचारों के साथ अग्रसर है । बार एशोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भी अपने विचार रखे । सत्यदीप भोजक ने एडवोकेट पंवार का जीवन परिचय दिया । कार्यक्रम के संयोजक निर्मल पुगलिया ने सभी का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में भंवरलाल भोजक, शिव स्वामी, ललित कुमार मारू, पंकज पंवार, सुनिता पंवार, महावीर गोड़, एडवोकेट कविता पंवार, अनिल धायल, मनोज गुसाईं, सत्यनारायण जोगी, कुम्भाराम गोदारा, जिज्ञासु सिद्ध, ओमप्रकाश सिद्ध, ओमप्रकाश स्वामी, ओमप्रकाश सुनार, राजेश झंवर, गोपीराम नाइ, पत्रकार शुभकरण पारीक, के एल जैन, केशराराम कडवासरा, विमल भाटी, मनीष नोलखा, सूर्यप्रकाश गांधी, सत्यनारायण स्वामी, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, जगदीश स्वामी, गिरधारी जाखड़, रमेश शर्मा, भंवरलाल जाखड़, रमेश वाशनिवाल, रमेश प्रजापत, केशरीचन्द सुथार, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, गौरव टाडा, शंकर नाइ, कैलाश नाइ, अशोक पारीक आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया ।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights