Nature Nature

असहाय, विधवा व विकलांग की सेवा ही मानवता का सच्चा धर्म-SDM दिव्या चौधरी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 8 फरवरी। असहाय, विधवा व विकलांग की सेवा की मानवता की सच्ची सेवा है। ये विचार बुधवार को उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने अंबेडकर कॉलोनी कालूबास में कंबल वितरण समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित महिला एवं पुरुषों से नशे की प्रवृत्ति त्यागने व शिक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की तथा दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। स्मरण रहे कि उक्त कंबल समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से कस्बे के भामाशाह व दानदाता धर्मचंद धांडेवा द्वारा प्रदत किए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष जगदीश स्वामी व विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल राठी ने इस कच्ची बस्ती व अभावग्रस्त मोहल्ले में दानदाता द्वारा इस सामाजिक सरोकार की प्रशंसा की। उन्होंने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संदीप पांडिया उप कोषाधिकारी, बजरंग शर्मा, रामचंद्र राठी, ललित बाहेती, सुरेश भदानी, हीरालाल पुगलिया, संदीप जयपाल व सुभाष जावा सहित कस्बे के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोहन गोदारा ने किया तथा उन्होंने उपखंड अधिकारी से शाला के पास संचालित शराब के अवैध ठेके को बंद करवाने की मांग की।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    🔥 ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट 📉 बाजार का हाल (सोमवार, 13 अप्रैल) सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए भारी…

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights