Nature Nature

श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगा सेसोमूं स्कूल का जन्माष्टमी महोत्सव, देखें तस्वीरें

Nature

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की नर्सरी विंग के बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में सज-धजकर आए। मुख्य कार्यक्रम में ‘नृत्य नाटिका’ का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्ति रस में डुबो दिया।

विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। श्रीकृष्ण के रूप में झांकी भी सजाई गई, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर छात्र भवानी सिंह, संतोष मिश्रा, हर्षिता परीभानी, नंदनी राजपुरोहित, गर्विता राजवी, वेनिषा संगवानी और योगिता सिद्ध ने भजनों की प्रस्तुति दी। कक्षा-1 की छात्रा वान्या खटनानी ने भावपूर्ण भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव में कई अभिभावकगण और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान शाला के संस्थापक, श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

शाला प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि छात्रों में धार्मिक संस्कार विकसित हो सकें। गीता के श्लोकों के माध्यम से विद्यार्थियों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नर्सरी विंग की अध्यापिकाओं प्रीति राजपुरोहित, भारती राजपुरोहित, हेमलता गौड़, क्षेमकंवर भाटी और सुष्मिता पारीक द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights