Nature Nature

शेरुणा के पंप संचालकों को छह माह से नहीं मिला वेतन, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार गढ़ 29 मार्च 2025 शेरुणा ग्राम के पंप संचालकों को बीते छह माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार बीरबलदास पुत्र बजरंगदास स्वामी पर इन मजदूरों की बकाया राशि है। विभागीय नियमों के अनुसार ठेकेदार को हर माह की 10 तारीख तक भुगतान करना अनिवार्य था, लेकिन उसने इस शर्त का उल्लंघन किया।

राशि आने के बावजूद नहीं किया भुगतान
दिनांक 17 फरवरी 2025 को ठेकेदार के खाते में 4.50 लाख रुपये जमा हुए, फिर भी उसने पंप संचालकों को भुगतान नहीं किया। इस कारण पंप चालकों की ओर से खेताराम साईं ने पुलिस थाना शेरुणा में प्राथमिकी संख्या 43/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) व 316(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। इसमें ठेकेदार की गिरफ्तारी और मजदूरों को बकाया राशि दिलाने की मांग की गई है।

लोक समता समिति ने की ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
लोक समता समिति, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण बीकानेर, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आलोक गुप्ता को मेल भेजकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, उसकी धरोहर राशि जब्त करने और मजदूरों को उनका वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।

त्योहारों पर भी भुगतान नहीं, मजदूरों में आक्रोश
गौरतलब है कि ठेकेदार की फर्म “राधे कंस्ट्रक्शन कंपनी” ने श्रीडूंगरगढ़ देहात तहसील का संपूर्ण ठेका ले रखा है। बावजूद इसके, वह लगातार पंप संचालकों की शिकायतों की अनदेखी कर रहा है। मजदूरों को पिछली दिवाली और होली का वेतन भी नहीं मिला, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। अब श्रमिकों ने प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights