Nature Nature

ग्रामीणों का सराहनीय कदम, श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव में हुआ श्री शिव गौशाला का शुभारंभ, देखें फोटो सहित खबर

Nature

समाचार गढ़, 5 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़ (गौरीशंकर सारस्वत की रिपोर्ट) बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे 11 पर स्थित गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने एक और सराहनीय कदम रखते हुए आपसी सहयोग से गांव में आवारा पशुओं के लिए गांव में आज अमावस्या के दिन श्री शिव गौशाला का वैदिक मंत्रोच्चार तथा गौ माता के पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया। इससे पूर्व गुरुवार को ग्रामीणों की सामूहिक बैठक बुलाई गई।जिसमें गौशाला संचालन को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक बैठक में 11सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई। जिसमें ग्रामीणों ने एक ध्वनि मत से सर्व सम्मति से गिरधारीलाल जाखड़ को अध्यक्ष मनोनित किया। इसके साथ ही गौशाला के विकास के लिए विचार विमर्श किया गया। आज अमावस्या तिथि को शुभ मुहूर्त में पंडित सत्यनारायण तावणियाँ ने गौशाला में हवन करवाकर तथा ग्रामीणों द्वारा गौ माता का पूजन कर गौशाला में गौ माता को प्रवेश करवा कर श्री शिव गौशाला का शुभारंभ किया। श्री वीर बिग्गाजी मंदिर के पूर्व पुजारी मालाराम सारस्वत ने गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की ज्योत प्रज्जवलित कर गौ माता की रक्षा की कामना की। इस अवसर पर सैंकड़ों की तादाद में ग्रामीण श्री शिव गौशाला में उपस्थित रहे।गौशाला में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने पौधारोपण कर सरक्षण का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में हुआ श्री शिव गौ शाला का शुभारंभ।आवारा पशु धन को मिलेगी राहत
गौशाला संचालन को लेकर सामूहिक बैठक में विचार विमर्श करते ग्रामीण
पंडित सत्यनारायण तावणियाँ ने हवन करवाकर दिलाया गौ माता को प्रवेश।
ग्रामीणों ने गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए गौशाला में गौ माता को प्रवेश करवाया।
गौशाला का शुभारंभ कर ग्रामीणों ने किया गौशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण।

Related Posts

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights