Nature Nature

श्रीजसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान गायक रमजान को, 7 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होंगे सम्मानित

7 जनवरी को गायक मोहम्मद रमजान सम्मानित होंगे।

Nature

श्रीजसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान राजस्थान के नामचीन गायक श्रीमोहम्मद रमजान को भव्य समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन आगामी 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि करेंगे तथा पुरस्कार प्रायोजक उद्योगपति गौरीशंकर राठी भी उपस्थित रहेंगे।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाऐंगे, वहीं उनकी कला के कद्रदान भी उनका सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रमजान अपनी मधुर गायकी से विगत पच्चीस वर्षों से संगीत की सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम देश-प्रदेश सभी जगहों पर हुए हैं। वे सारेगामा संगीत प्रतियोगिता में रनर रहे हैं। उनके अपने गाए हुए कई एलबम लोकप्रिय हुए हैं। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्य कला प्रेमी श्री गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष संगीत कला से जुड़े प्रतिभावान कलाकार को प्रदान किया जाता है, पूर्व में यह सम्मान प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार श्री सागर भाटी तथा गायक भंवरजी स्वामी को प्रदान किया जा चुका है। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि मोहम्मद रमजान का समूचा परिवार संगीत की सेवा में जुटा हुआ है। उन्हें पूर्व में अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

  • Related Posts

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। मार्च की दस्तक के साथ ही प्रदेश में सर्दी की विदाई लगभग तय हो गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है…

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। ननद-भाभी ने वन-विभाग की नर्सरी में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके देखे तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights