Nature Nature

एसआई भर्ती पर फिर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग भी टली

Nature

समाचार गढ़ 24 सितंबर 2025 जयपुर। लंबे समय से विवादों में घिरी राजस्थान एसआई भर्ती-2021 पर एक बार फिर संशय के बादल मंडरा गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के 8 सितम्बर को दिए गए आदेश पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन फील्ड पोस्टिंग पर रोक बरकरार रखी थी। अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते फिलहाल चयनित उम्मीदवार ट्रेनिंग भी शुरू नहीं कर पाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने यह मामला हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच को तीन महीने के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि तब तक 28 अगस्त को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच द्वारा भर्ती रद्द करने का दिया गया आदेश प्रभावी रहेगा।

इससे पहले राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग की अनुमति दी जाए, मगर कोर्ट ने सरकार की इस दलील को ठुकरा दिया।

मूल याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शखधर और हरेंद्र नील पेश हुए, जबकि चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पैरवी की। डिवीजन बेंच ने 8 सितम्बर को सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच के भर्ती रद्द करने वाले आदेश पर रोक लगा दी थी। बेंच का कहना था कि सिंगल बेंच ने जिन रिपोर्ट्स को आधार बनाया था, वे अप्रमाणिक थीं, ऐसे में पूरे मामले की दोबारा जांच जरूरी है।

डिवीजन बेंच के इस आदेश को याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और वहीं चयनित उम्मीदवारों ने भी कैविएट दायर कर रखी थी, ताकि उनकी बात सुने बिना कोई फैसला न हो सके। अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भर्ती की अगली दिशा हाईकोर्ट के आगामी निर्णय पर ही निर्भर करेगी।

मतलब साफ है कि एसआई भर्ती-2021 फिलहाल ठंडी बस्ते में चली गई है और चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार करना होगा।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights