Nature Nature

गायक मोहम्मद रमजान को मिलेगा श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान राजस्थान के नामचीन गायक श्रीमोहम्मद रमजान को भव्य समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाऐंगे, वहीं उनकी कला के कद्रदान भी उनका सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रमजान अपनी मधुर गायकी से विगत पच्चीस वर्षों से संगीत की सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम देश-प्रदेश सभी जगहों पर हुए हैं। वे सारेगामा संगीत प्रतियोगिता में रनर रहे हैं। उनके अपने गाए हुए कई एलबम लोकप्रिय हुए हैं। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्य कला प्रेमी श्री गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष संगीत कला से जुड़े प्रतिभावान कलाकार को प्रदान किया जाता है, पूर्व में यह सम्मान प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार श्री सागर भाटी तथा गायक भंवरजी स्वामी को प्रदान किया जा चुका है। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि मोहम्मद रमजान का समूचा परिवार संगीत की सेवा में जुटा हुआ है। उन्हें पूर्व में अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights