Nature Nature

राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में आज शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वोटर.आई.डी.से आधार लिंक की कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर कच्छावा ने बताया कि इस कार्यशाला के तहत योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने एवं मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का प्रशिक्षण उपस्थित छात्राओं को दिया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ के ई. एल. सी. प्रभारी एवं निर्वाचन विभाग, श्रीडूंगरगढ़ से मास्टर ट्रेनर डॉ मनीष कुमार सैनी ने महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दीं। बी.एल.ओ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बताया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं मतदाता जागरूकता सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।कार्यशाला में श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के भाग संख्या 102 से 107 तक के बी.एल.ओ. उपस्थित रहे। कार्यशाला की सम्पूर्ण व्यवस्था में राजकीय कन्या महाविद्यालय स्टाफ द्वारा योगदान सराहनीय रहा।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights