Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से खास खबर एक साथ, पढ़े खबर

🛕 तेजाजी मंदिर के अधूरे निर्माण को लेकर बड़ी पहल, 29 मार्च को होगी जाट समाज की महसभा

Nature

समाचार गढ़, 20 मार्च, श्रीडूंगरगढ़. श्रीडूंगरगढ़ के श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को मंदिर मेला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख जनों ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र बिंदु था—मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराना। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब इस कार्य में और देरी नहीं की जाएगी।

निर्णय लिया गया कि 29 मार्च को जाट समाज की एक विशाल सभा बुलाई जाएगी, जिसमें दानदाताओं से संपर्क कर निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा। साथ ही, पूर्व में घोषित आर्थिक सहयोग की राशि वसूलने हेतु एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जो संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर अपनी रिपोर्ट समिति को सौंपेगी।

बैठक में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, शेरुणा, श्रवण भामू, गंगाराम बाना, गोपाल गोदारा बिग्गा, सहीराम गोदारा लोढेरा, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, रामचंद्र गिला, बीरबल देहड़ू, प्रकाश दुसाद, तुलसीराम गोदारा, भिखराज जाखड़, बीरबल गोदारा, लिछूराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

🚨 कार रोककर की बदसलूकी, युवती ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मामला

समाचार गढ़, 20 मार्च, श्रीडूंगरगढ़. एक युवती अपने माता-पिता के साथ तोलियासर जा रही थी कि रास्ते में उसका सफर अचानक तनाव और डर में बदल गया। ढाणी कालेरा निवासी रामकिशन जाट और उसके साथियों ने युवती की कार को क्रेन से उठवाकर रास्ते में रोक लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ गाड़ी को नुकसान पहुंचाया बल्कि हाथ पकड़कर उसे नीचे उतारने की कोशिश की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।

गाड़ी के शीशे, चाबी और रिमोट तोड़ने पर आरोपी ने 10 हजार रुपये हर्जाना देने की बात कही, जिस पर एक अस्थायी समझौता हुआ, लेकिन बाद में वह मुकर गया। विश्वासघात से आहत युवती ने सांडवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र को सौंपी गई है।

🛑 कॉलेज से लौट रही विवाहिता का रास्ता रोक किया अभद्र व्यवहार, जान से मारने की दी धमकी

समाचार गढ़, 20 मार्च, श्रीडूंगरगढ़. गुरुवार को दोपहर के समय कॉलेज से अपने भाई के साथ गांव लौट रही एक विवाहिता को गांव बाना स्टैंड के पास दो युवकों ने जबरन रोक लिया। पीड़िता ने बताया कि गांव बाना निवासी सीताराम व श्रीडूंगरगढ़ निवासी ओमप्रकाश ने उन्हें घेरकर बदसलूकी की।

दोनो आरोपियों ने विवाहिता का दुपट्टा खींचा, उसके भाई का गला पकड़ा और दोनों को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। भयभीत पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच सीओ निकेत पारीक को सौंपी गई है। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights