Nature Nature

आमजन के लिए देश-प्रदेश की खास खबरें

सरकारी स्कूलों को दिए जाएंगे पट्टे। 
समाचार गढ। राज्य सरकार की बड़ी पहल पर बिना पट्टे संचालित स्कूलों को पट्टे दिए जाएंगे। आजादी के 78 साल बाद भी 37696 सरकारी स्कूलों के पास पट्टा नहीं है। इनमें 27720 स्कूल प्रारंभिक शिक्षा और 9976 स्कूल माध्यमिक शिक्षा के है। इन पट्टा विहीन स्कूलों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए सबसे बड़ा अभियान चलेगा। जिलों में शिविर लगाकर इन स्कूलों को पट्टा जारी किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है। यह वे स्कूल है जो वर्षों से संचालित तो है, लेकिन इनके पास उस भूमि का पट्टा नहीं है।
राजस्थान बोर्ड : रानी पद्मावती और अमृता बिश्नोई पढ़ेंगे बच्चे। 
समाचार गढ़। राजस्थान में सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को 2026-27 सेशन में नए और रिवाइज्ड (संशोधित) सिलेबस स्टेट टेक्स्टबुक बोर्ड ने 1 से 12 तक के सिलेबस में बदलाव किए हैं। सेक्रेटरी रंजीता गौतम ने सभी डिस्ट्रिक्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स को गाइडलाइन जारी की है। नई टेक्स्टबुक्स में राजस्थान की रिच कल्चर (समृद्ध संस्कृति), लोक कला, भूगोल और इतिहास को हाईलाइट किया गया है। स्टूडेंट्स को राज्य की महान हस्तियों और उनके योगदान से परिचित कराया जाएगा। इनमें महाराणा प्रताप, पन्नाधाय, रानी पद्मावती, अमृता देवी बिश्नोई और महाराजा सूरजमल जैसी प्रेरणा देने वाली हस्तियां शामिल हैं।
5 राज्यों में पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू का अलर्ट। 
समाचार गढ़ 26 फरवरी 2026। देश के केरल, बिहार, तमिलनाडु, सिक्किम और महाराष्ट्र में कौओं और कुछ अन्य जंगली पक्षियों की अचानक मौत के बाद सरकार सतर्क हो गई है। जांच में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सभी राज्यों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। हालांकि राहत की बात यह है कि सरकार ने साफ कहा है कि अगर संक्रमण सिर्फ जंगली पक्षियों तक समिति है तो मुर्गियों को मारने की जरूरत नहीं होगी। मृत पक्षियों के कुछ सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे और बाकी का निपटान सुरक्षित तरीके से किया जाएगा ताकि संक्रमण न फैले। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना सुरक्षा किट के पक्षियों को हाथ न लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights