Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान जयंती पर विशेष योग आसन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार योग भवन में आयोजित नियमित योग शिविर में राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने बताया गुरुवार सुबह हनुमान जयंती पर विशेष योग आसनों का अभ्यास करवाया जो हनुमान जी से रिलेटेड है। कालवा ने बताया हनुमान जी भी योग तपस्वी थे जिन्होंने योग में सिद्धियां प्राप्त कर ली थी जैसे शरीर का आकार छोटा ओर बड़ा करना , शरीर को हर परिस्थितियों में ढालना , अत्यधिक वजन उठाना जिस तरह लक्ष्मण को बचाने के लिए जड़ी बूटियों के पर्वत को भी उठा लाए कालवा ने बताया योग में अष्ट सिद्धियां जो इस प्रकार हैं। अणिमा , महिमा, लघिमा, गरिमा तथा प्राप्ति प्राकाम्य इशित्व और वशित्व ये सिद्धियां “अष्टसिद्धि” कहलाती हैं। सिद्धि’ शब्द का तात्पर्य सामान्यतः ऐसी पारलौकिक और आत्मिक शक्तियों से है जो तप और साधना के द्वारा प्राप्त होती हैं । योग आने वाले समय में सभी रोग निदान हेतु चिकित्सा विज्ञान के रूप में शामिल होना है। कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने शिविर में भाग लेते हुए ओम कालवा व उनके सहयोगी योगाचार्य नरेंद्र सिंह राजपुरोहित के दिशा निर्देशन में योग, व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास किया। करणी रिसोर्ट के मालिक रणजीत कुमार धुपड़ , सिजराल रेस्टोरेंट के मालिक जगदीश प्रसाद मोदी , गिरदावल हरिराम सारण , चेनाराम पटवारी , सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार पांडिया , मुलचंद पालीवाल , खीयाराम सोनी , देवराज गुरनानी , गुड़िया नाई , नारायण डागा , प्यारेलाल सोनी , चोपदार मैडिकल के आदिल चोपदार सभी ने संस्था ओर योग शिक्षको का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights