Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: तीन साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Nature

श्रीडूंगरगढ़: तीन साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

समाचार गढ़, 6 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़। तीन साल पुराने हत्या के एक मामले में अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत ने सोमवार को आरोपी लालाराम उर्फ लालचंद पुत्र गोविंदराम निवासी सुरजनसर को आजीवन कारावास और ₹30 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने बताया कि 11 अक्टूबर 2022 को परिवादी भोजाराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसके भाई नानूराम की हत्या लालाराम ने की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी।

मुकदमे के दौरान अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने अदालत में 14 गवाहों की गवाही और 33 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अभियोजक ने अदालत से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद आरोपी लालाराम को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और ₹30 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई।

फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश सरिता नौशाद ने कहा,

“हत्या का अपराध अत्यंत गंभीर है। इससे समाज की अंत: चेतना प्रभावित होती है। अभियुक्त द्वारा किया गया अपराध सामाजिक और मानवीय दृष्टि से निम्न स्तर का है। सजा के अभाव में अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े होंगे।”

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights