Nature Nature

ग्रैंड फिनाले की धुनों पर झूम उठा श्रीडूंगरगढ़, रंगारंग प्रस्तुतियों और संस्कारों का संगम, सेसोमूं स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखा छात्रों की कला और आत्मविश्वास

Nature

समाचारगढ़ 27 अक्टूबर 2024 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में रविवार को 24वाँ वार्षिकोत्सव मंथन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के चेयरमैन श्री राम गोपाल सुथार थे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों में संस्कार, शिक्षा और संस्कृति का बेहतरीन समन्वय प्रस्तुत किया है। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका देते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और विद्यालय के पूर्व छात्र श्री धीरज जोशी (RAS) ट्रेज़री ऑफिसर, बीकानेर ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेसोमूं स्कूल मेरे लिए घर जैसा है और यहां की शिक्षा पद्धति ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

विशेष अतिथि, जिला शिक्षा अधिकारी, (माध्यमिक) बीकानेर, श्री गजानंद सेवग ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विशेष अतिथि श्री लालचंद सिंघी (रिटायर्ड IAS ऑफिसर) ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि सेसोमूं स्कूल ने हमेशा विद्यार्थियों को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सेसोमूं स्कूल का प्रत्येक विद्यार्थी अपने आप में अद्वितीय है और यहां की शैक्षणिक गुणवत्ता उत्कृष्ट है। संस्था के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने अपने-अपने संबोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंथन थीम छात्रों को आत्मनिरीक्षण और अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करती है।
स्कूल के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि इस वर्ष हमारे विद्यार्थियों ने अकादमिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में कई उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं, जो स्कूल की निरंतर प्रगति का प्रमाण हैं।बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, राजस्थानी डांस, इन्क्रेडिबल इंडिया स्टेट डांस, नर्सरी डांस : रेट्रो, स्पोर्ट्स थीम डांस, गुरुदक्षिणा : एकलव्य थीम डांस, रावणवध : शिवशक्ति थीम डांस, पंजाबी लोकनृत्य, कत्थक, मारवाड़ी नाटक, हिंदी-अंग्रेज़ी नाटक, ऑर्केस्ट्रा, परफॉर्मिंग आर्ट्स : आवाज, योगा डिस्प्ले आदि शामिल थे।
ग्रैंड फिनाले की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और ऑडिटोरियम हॉल करतल ध्वनियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण भी हुआ जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अंत में स्कूल के एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान श्री हर्ष कुमार हिसारिया (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़), स्कूल के प्रबंधक रत्नेश्वर सिंह शेखावत, सीईओ घनश्याम गौड़, रूपचंद सोनी, महावीर माली, सुभाषचंद्र शास्त्री, बालकराम शर्मा, तोलाराम जाखड़, शिव प्रसाद स्वामी, विमल भाटी, समस्त स्कूल स्टाफ और अभिभावकगण भी उपस्थित थे।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights