Nature Nature

महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में हाई-टेक सुविधाओं के विस्तार की घोषणा, गोदारा और महिया परिवारों का योगदान

Nature

समाचारगढ़ श्री डूंगरगढ़ 27अक्टूबर 2024, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई ।
बैठक में प्रस्ताव–
1 मंत्री सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । जिसकी समीक्षा की गई । मैनेजमेंट कमेठी के निर्देशन में 2 करोड़ 7लाख रुपये की आय-व्यय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया ।
2 समाज के आमजन की संस्था में सदस्यता शुल्क ग्यारह हजार रुपये निर्धारित है । जिसमें अधिकाधिक सदस्य बनाने की रुप रेखा तैयार की गई ।
बैठक में कमरा निर्माण की घोषणाएं –
1 स्वर्गीय चौधरी गोपालराम जी गोदारा उदरासर की स्मृति में उनके पुत्र श्री रामचंद्र गोदारा ने कमरा निर्माण की घोषणा की ।
2 पूर्व सरपंच स्वर्गीय किस्तूराराम जी महिया दुलचासर की स्मृति में उनके पुत्रगण श्री प्रेमाराम, श्री गिरधारीलाल महिया पूर्व विधायक, श्री राजूराम, श्री माणकचंद, श्री रामकिशन एवं पौत्र श्री अशोक कुमार, श्री सचिन महिया ने बालिका छात्रावास में बड़ा कमरा निर्माण की घोषणा की ।
संस्था सदस्य चन्द्राराम आर्य ने अवगत कराया कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय चौधरी गोपालराम जी गोदारा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा उदरासर के राजकीय विद्यालय में भी एक कमरे का निर्माण करवाया गया है । चौधरी का परिवार सतत रुप से शिक्षा के क्षेत्र में कर्मशील है ।
छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में कर्मशील दानदाता परिवारो का आभार प्रकट किया ।
बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, सेवानिवृत्त तहसीलदार चन्द्राराम आर्य, हड़मानाराम भाम्भू, मोडाराम तरड़, मालाराम सिवल, श्रवणराम जाखड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, ओमप्रकाश भादू, डालूराम सींवर, गणेश पोटलिया, हनुमान सिंह मोटसरा, धर्मपाल बांगड़वा, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, डालूराम कस्वां, भंवरलाल खिलेरी, पिथाराम सारण, गोपाल खिलेरी, ईश्वरराम भूकर, नरेन्द्र कुमार आर्य, कुशलाराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल गोदारा, निमाराम लुखा, भंवरलाल बाना, रामचंद्र गिला, शंकरलाल जाखड़, हरिराम पुनियाँ आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया । सुशील सेरडिया मंत्री

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights