Nature Nature

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि देने उमड़ा श्रीडूंगरगढ़ — सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Nature

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि देने उमड़ा श्रीडूंगरगढ़ — सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 जून 2025।
गत 5 जून को दिवंगत हुए श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि देने हेतु श्रीडूंगरगढ़ प्रांत के सिंधी भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार एवं संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भरतसिंह सेरूणा ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से की। सभा के मुख्य वक्ता खींवसिंह सुलताना (शेखावाटी संभाग प्रमुख) ने दिवंगत नेता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन अनुशासन, सेवा और संस्कार की मिसाल रहा। स्वयंसेवक भागीरथ सिंह सेरूणा ने भावभीनी सहगायन प्रस्तुति दी।
कृषि मंडी अधिकारी यशवंत सिंह मिंगसरिया ने श्रद्धेय भगवान सिंह साहब के साथ बिताए शिविर अनुभव साझा करते हुए युवाओं को संघ से जुड़ने का संदेश दिया। एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना है। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, तुलसीराम चौरड़िया, शकील अहमद सहित कई वक्ताओं ने श्रद्धांजलि स्वरूप अपने उद्गार व्यक्त किए।

श्रीडूंगरगढ़ व आसपास के प्रबुद्धजनों ने दी श्रद्धांजलि, फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

सभा में श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, संघ से जुड़े स्वयंसेवक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत संरक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसअवसर पर राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, शिवजी स्वामी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, तुलसीराम चौरड़िया, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, जगदीश स्वामी, विनोद गिरी गुसाईं, आशीष जाड़ीवाल, भरत सुथार, रामसिंह जागीरदार, श्यामजी पुरोहित, विक्रम सिंह शेखावत, विशाल स्वामी, सोहनलाल ओझा, संजय करनाणी, कमल किशोर नाई, गोपाल शास्त्री, थानमल भाटी, एसकुमार सिंधी, रोशन अली छिंपा, सकील अहमद, धर्माराम कुकणा, गोपाल प्रजापत, गोपाल राठी, भंवरलाल दुग्गड़, सरपंच हेतराम जाखड़, सहीराम जाट, मांगीलाल गोदारा, नवरतन राजपुरोहित, किशन पूरी, ओम सिंह राजपुरोहित, भगत सिंह, नानुराम कुचेरिया, आनंद जोशी, सांवरमल सोनी, इकबाल राईन, लोकेश सिद्ध, रामनिवास बाना, अनमोल मोदी, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, श्याम सारस्वत हेमासर, सत्यनारायण स्वामी, भरत जोशी, मदन सोनी, मोहन स्वामी धनेरू, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित, उत्तम नाथ सिद्ध, गजानंद माली, उत्तम नाई, करण जाड़ीवाल, हेमराज मीणा, श्रीजी नाई, धुड़ाराम डेलू, प्रभुराभ बाना, सुनील तावणियां, भैराराम डूडी (आरएसएस), मेघराज तावणिया, नंदू नाई, गिरधारीसिंह राजपुरोहित तोलियासर, परमेश्वर सिद्ध, कन्हैयालाल गुरावा, गुलाराम मेघवाल, पुरनाथ रिड़ी, किशोरीलाल पारीक, केके जांगिड़, फतेहसिंह जांगिड़, भागीरथसिंह सेरूणा, रतनसिंह केऊ, अगरसिंह कोटासर, उपसरपंच मांगूसिंह जोधासर, ओमपाल सिंह जोधासर, भवानी सिंह बीका, एडवोकेट देवीसिंह सोनियासर, नरेंद्र सिंह गुलेरिया, सरपंच शेरसिंह कोटासर, फुससिंह जाखासर, देवीसिंह नोसरिया, जगमालसिंह कीतासर, श्रवणसिंह कीतासर, गणेशसिंह बीका, महेंद्रसिंह बिग्गा, मोहनसिंह देवड़ा, पन्नेसिंह, मेघसिंह पुन्दलसर, मदनसिंह, रणवीर सिंह लखासर, एडवोकेट रणवीरसिंह सेरूणा, हरिसिंह गुसाईंसर, विजयसिंह, कैलाशसिंह, नवीन सिंह तंवर, हनवंतसिंह आशापुरा आदि।

बीकानेर प्रांत प्रमुख राजेन्द्र सिंह आलसर ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके विचार साझा करवाए।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

समाचार गढ़, 15 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल 16 व 17 मई को दो  दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए में…

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम समाचार गढ़, 15 मई 2026। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights