Nature Nature

बंद मकान बना चोरों का निशाना, लाखों की चोरी से सनसनी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 जून 2025। कस्बे के आड़सर बास में एक बंद मकान में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने सूना मकान देख बड़ी चालाकी से धावा बोला और लाखों का माल समेटकर चंपत हो गए।

जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार पुत्र काशीराम सारस्वत का यह मकान काफी समय से बंद पड़ा था। संदीप दिल्ली में अपने व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनके पिता राजकोट में रहते हैं। 4 मई को संदीप के पिता मकान पर ताला लगाकर राजकोट रवाना हो गए थे। लेकिन जब 10 जून को संदीप की पत्नी घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

पत्नी ने तुरंत इस बारे में संदीप को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

परिवादी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण, 7 किलो चांदी, 3.45 लाख रुपये नकद, 200 नई साड़ियां, सूटकेस, एलईडी टीवी, ओवन, मिक्सर, सिलाई मशीन, बर्तन सहित कई घरेलू सामान लेकर फरार हो गए हैं।

मामले की सूचना पर एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और बीकानेर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 लंबे समय से बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि कस्बे में बंद मकानों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Posts

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों में…

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की धारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights