Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल निरीक्षण: ADM मीणा ने दिए सुधार के निर्देश, विधायक रहे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 13 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। आज मंगलवार शाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर दुलीचंद मीणा श्रीडूंगरगढ़ पहुँचे और उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत, ADM दुलीचंद मीणा, एसडीएम उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, ईओ अविनाश शर्मा, अस्पताल प्रभारी एस. के. बिहानी, महेश राजोतिया, भवानी तावनिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, रमेश मूंधड़ा, मूलचंद इन्दोरिया सहित अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

ADM मीणा ने बीसीएमओ को निर्देश दिया कि उपखंड क्षेत्र के जर्जर भवनों की मरम्मत की जाए और रात्रि काल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के नाम व नंबर हर रोज दीवार पर चस्पा किए जाएं। मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग करने के आदेश ईओ अविनाश शर्मा को दिए गए। अस्पताल में सुचारू रूप से काम होने के लिए कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के आदेश भी दिए गए। ट्रॉमा सेंटर में हो रही लेट लतीफी को लेकर भी चर्चा की गई और अस्पताल में आ रही शिकायतों के लिए ADM मीणा ने अस्पताल प्रभारी को लताड़ लगाई। इस दौरान ADM ने अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Related Posts

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई ज़िला गोपालन समिति की बैठक समाचार गढ़, बीकानेर, 5…

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights