Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया भव्य स्वागत, केश कला बोर्ड की नियुक्ति की मांग उठाई

Nature

समाचार गढ़, 13 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज ने आज विधायक ताराचंद सारस्वत का भव्य स्वागत किया। विधायक को माला और साफा पहनाकर सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने उनका सम्मान किया। समारोह में मंच पर उपस्थित सभी प्रबुद्धजन का भी स्वागत किया गया।

सैन समाज के वरिष्ठ अध्यापक तोलाराम मारू ने समाज के हित में कुछ मांगे रखीं। उन्होंने भाजपा सरकार का धन्यवाद देते हुए बताया कि पहली बार सरकार में केश कला बोर्ड का गठन हुआ है और इस बोर्ड की नियुक्ति की मांग की।

भीखाराम नाई, सेवानिर्वत्त अध्यापक, ने विधायक ताराचंद सारस्वत की तारीफ की और कहा कि वह पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा में जाते ही क्षेत्र के मुद्दे उठाए। भीखाराम नाई ने नाई समाज के छात्रावास में सहयोग की भी मांग उठाई।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने सैन समाज का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज में स्वजातीय गतिशीलता रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सैन समाज हमेशा भाजपा का परिवार रहा है और वह मुख्यमंत्री से केश कला बोर्ड के अध्यक्ष पद की मांग रखेंगे। विधायक ने यह भी कहा कि केश कला बोर्ड का मंत्री हमारे श्रीडूंगरगढ़ से बनवाएंगे।

विधायक ने नाई समाज के छात्रावास में फंड देने की बात भी कही और समाज की तारीफ करते हुए कहा कि किशनाराम नाई संघर्षशील व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि नाई समाज हमेशा की तरह सभी समाजों के साथ दूध में शकर की तरह रहा है।

समारोह में विधायक के साथ आए महेश राजोतिया, भवानी सारस्वत, मनोज कायल, संजय शर्मा का भी समाज की तरफ से स्वागत किया गया। कार्यकर्म में सेन समाज के गांव और ढाणी से सभी नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights