समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जैसलसर की रोही में बनी ढाणी में कृषि कार्य करते समय एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भाई सहीराम ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। दर्ज मर्ग में बताया है कि उसका भाई मुखराम पुत्र किसनाराम जाट जैसलसर रोही की खेत की ढाणी में कृषि का कार्य करता है। जब वह ट्यूबवेल के स्विच बंद कर रहा था तब पीछे से बिजली का अधिक पावर आने से करंट लग गया। मृतक के भाई भंवर लाल व सीताराम ने मुखराम को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…















