Nature Nature

जेईई मेन्स में श्रीडूंगरगढ़ के छात्रों की शानदार उड़ान, भारती कैरियर इंस्टीट्यूट ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Nature

समाचार गढ़, 16 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स के प्रथम सत्र के परिणाम घोषित होते ही श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षा जगत में उत्साह और गौरव का माहौल बन गया है। भारती कैरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान के छात्र शुभम बोथरा ने 99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की, वहीं मनीष शर्मा ने 97 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, सहपाठियों और भारती निकेतन विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि अब विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तैयारी के लिए कोटा और सीकर जैसे बड़े शहरों में लाखों रुपये खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। श्रीडूंगरगढ़ में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन प्रणाली के माध्यम से डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार किया जा सकता है।
भारती कैरियर इंस्टीट्यूट पिछले तीन वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और क्षेत्र से डॉक्टर एवं इंजीनियर तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और सुनियोजित मार्गदर्शन को दिया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। राजस्थान में अदालतों को बम से उड़ाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights