Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

Nature

समाचार गढ़ 10 अक्टूबर 2024  श्रीडूंगरगढ़, एनएच 11 पर स्थित बिग्गा बास रामसराफांटे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक ट्रक और कार की भीषण टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर होते ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता के लिए हाथ बढ़ाया और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में बिग्गा बास रामसरा निवासी करीब 70 वर्षीय मामराज पुत्र श्रवण राम जाखड़ और घायल मनोज की माता की मौत हो गई। मृतकों के शव को तुरंत नजदीकी उपजिला अस्पताल लाया गया। घायलों में 50 वर्षीय रामधन पुत्र पुरखा राम जाखड़ और 27 वर्षीय मनोज पुत्र रामचंद्र जाखड़ शामिल हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

समाजसेवी संगठनों ने बढ़ाए मदद के हाथ

घटना की जानकारी मिलते ही आपणों गाँव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सेवादार तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहायता दी। दुर्घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और एनएच 11 पर वाहन चालकों के लिए कड़ी निगरानी की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights