Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। कविता विमर्श पर दो दिवसीय समारोह, कविता के मूल्य कभी नहीं बदलते- नंद भारद्वाज

Nature

कविता के मूल्य कभी नहीं बदलते
कविता विमर्श पर दो दिवसीय समारोह
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़. कस्बे की राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति व राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को इक्कीसवीं सदी की राजस्थान की हिन्दी कविता विषय पर दो दिवसीय समारोह शुरू हुआ।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संस्कृति भवन में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि कवि नंद भारद्वाज ने कहा कि हिन्दी भाषा के उदय के साथ राजस्थान का हिन्दी काव्य सदैव ही उत्कृष्ट रहा है। इस प्रभावशाली विधा को लेकर हमारे अनेक कवियों ने राष्ट्रीय हस्ताक्षर के रूप में अपनी छवि कायम की है। उन्होंने कहा कि यों तो किसी न किसी रूप में भावना, संवेदना के काव्यमय संस्कार हर व्यक्ति के भीतर होते हैं पर वह इसे अपनी अभिव्यक्ति नहीं बना पाता है।
अध्यक्षता करते हुए राजस्थान अकादमी अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सारण ने कहा कि अकादमियों का रवैया लोकतांत्रिक होना चाहिए। हम अकादमियों के प्रचलित प्रतिमानों से आगे जाकर कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं और अकादमी के माध्यम से संस्थापक जनार्दन राय नागर के सपनों को पूरा करना है।
समारोह में विषय प्रवर्तन करते हुए कवि आलोचक डाॅ. गजादान चारण ने कहा कि प्रकृति परिवर्तनशील है। इसलिए कविता की प्रकृति में परिवर्तन का होना कोई आश्चर्य नहीं है। कविता व्यक्ति के व्यक्ति होने की आंतरिक प्यास मिटाती है। और सच्चाई से रूबरू कराती है।
समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्था का यह हीरक जयंती वर्ष है और इस वर्ष अब तक छह बडे आयोजन किए जा चुके हैं। विशिष्ट अतिथि परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने कहा कि युवाओं को कविता आकर्षित करे तो हिन्दी कविता का महत्व और बढ़ेगा।
राजस्थान में इक्कीसवीं सदी की कविता और लोक का आलोक पर हुए पत्रवाचन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए लेखिका डाॅ. अनिता वर्मा ने कहा कि लेखक हमेशा चुनौतियों के सामने खड़ा होता है। कवि की दृष्टि जितनी विस्तृत होगी, वह चीजों को उतनी ही गहराई से पकड़ेगा।
पत्रवाचन करते हुए डाॅ. जगदीश गिरी ने कहा कि नब्बे का दशक बहुत से परिवर्तनों को लेकर आया और उन परिवर्तनों ने हमारे साहित्य को सब तरह से प्रभावित किया है। इक्कीसवीं सदी की कविता जनता के विरूद्ध खड़े तंत्र के प्रति प्रश्न करती नजर आती है। राजस्थान अकादमी के कोषाध्यक्ष कमल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान पूर्व प्रधान दानाराम भामू, श्यामसुंदर आर्य, लाॅयन महावीर माली, बजरंग शर्मा, सत्यनारायण योगी, रामचन्द्र राठी, साहित्यकार डाॅ. चेतन स्वामी, मालचंद तिवाड़ी, नदीम अहमद नदीम, घनश्याम नाथ कछावा, श्रीलाल जोशी तेजरासर, नंदलाल सारस्वत हेमासर, संजू श्रीमाली, बृजरतन जोशी, रमेश भोजक, रेणुका व्यास, पूनमचंद गोदारा, महेश जोशी, डाॅ. कृष्ण लाल विश्नोई, गोविन्द जोशी, डाॅ. संतोष विश्नोई सहित तीस से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights