Nature Nature

सृजन पब्लिक स्कूल ने सुनाया परीक्षा परिणाम, विधायक ने 142 बच्चों को किया पुरस्कृत, पढ़ें शिक्षा से जुड़ी खास खबर

Nature

सृजन पब्लिक स्कूल ने सुनाया परीक्षा परिणाम, विधायक ने 142 बच्चों को किया पुरस्कृत, पढ़ें शिक्षा से जुड़ी खास खबर
समाचार गढ़, 29 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारों की महत्ती आवश्यकता होती है। अभिभावक अपने बच्चों को शानदार नागरिक बनायें और यह तभी संभव होगा जब आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक ज्ञान देने वाले स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। यह बात आज विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कस्बे की सृजन पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। विधायक ने कहा कि अच्छी स्कूल एवं उसमें पढ़ाने वाले अध्यापक अपने अध्यापन में निपूर्ण होंगे तभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। विधायक ने इस अवसर पर विद्यालय के 142 बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। विधायक से पुरस्कार पाकर बच्चें बहुत प्रसन्न नजर आए। विद्यालय के निदेशक लीलाधर सारस्वत ने विद्यालय में सत्र 2023-24 की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी सत्र में शिक्षा में नए आयाम बनाने की बात कही। निदेशक सारस्वत ने गरीब बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य प्रमोद सारस्वत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

निदेशक लीलाधर सारस्वत ने विधायक ताराचन्द सारस्वत का किया स्वागत।
विधायक सारस्वत ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत।
  • Related Posts

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया है। इस बार हमले…

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने के लिए बंद रहेगा। यहां से 29 मार्च से 28 अप्रैल तक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights