Nature Nature

श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार संवेदनशील – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Nature

समाचार गढ़ , 25 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हित के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। प्रदेश में श्रमिक कल्याण के लिए निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना, प्रसूति सहायता योजना, सिलिकोसिस पीड़ित हिताधिकारियों हेतु सहायता योजना, निर्माण श्रमिक टूलकिट सहायता योजना, हिताधिकारी की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता जैसी विभिन्न योजनाएँ संचालित हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का श्रम मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री कंवरलाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि बारां जिले में मण्डल द्वारा वर्ष 2020 से 15 जनवरी 2025 तक विभिन्न योजनाओं में 29 हजार 418 लाभार्थियों को 34 करोड़ 55 लाख 48 हजार 985 रुपए की सहायता दी गयी है। उन्होंने इसका संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं उनके परिजन ऑनलाइन माध्यम (स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र) से एलडीएमएस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बारां जिले में उक्त अवधि में इन योजनाओं के अंतर्गत कोई आवेदन लम्बित नहीं हैं। मण्डल की विभिन्न योजनाओं के आवेदनों के निस्तारण तथा भुगतान की प्रक्रिया जारी हैं। आवेदनों का निस्तारण वरीयतानुसार एवं पात्रतानुसार यथाशीघ्र किया जा रहा है।

Related Posts

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights