Nature Nature

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कड़े प्रावधान करें राज्य सरकार- विधायक महिया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज गुरुवार को राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2022 पर हुई चर्चा में विधायक गिरधारी महिया ने भाग लिया और प्रदेश में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए अन्य कड़े़ प्रावधान विधेयक में शामिल करने की मांग की।
विधायक महिया ने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ियों के इन अपराधों ने एक संगठित अपराध का रूप ले लिया। असल में ज्यादातर वो लोग इन अपराधों में संलिप्त हैं जो सरकारी मुलाजिम होते हुए भी निजी शिक्षण संस्थाएं चलाते है।
विधायक महिया ने कहा कि दुनिया का कोई भी कानून जब तक कठोरता से लागू नहीं होता, तब तक अपराधी उस कानून से डरता नहीं है। सरकार ने विधेयक में सरकारी मुलाजिम या निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों के खिलाफ 5 साल से 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया है। विधायक ने कहा कि जो अपराधी सरकारी मुलाजिम है, उन पर ही अगर सरकार कठोर कार्यवाही करने का इरादा नहीं रखती तो विधेयक को प्रभावी तरीके से लागू नहीं कर सकते हैं।
विधायक महिया ने सुझाव दिया कि अगर कोई सरकारी मुलाजिम है तो उसके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज होते ही तुरंत सस्पेंड करने का प्रावधान इस कानून में होना चाहिए। जब तक कानून की ट्रायल चलती है और अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक सरकारी मुलाजिम को सस्पेंड रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कानून को कड़ा व प्रभावी नहीं बनाया जाएगा तो अपराधी अपने रसूख के जरिए इन अपराधों को आगे बढ़ाने की योजना बनाते रहेंगे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights