Nature Nature

भामाशाह व उद्यमी जतनलाल पारख का राज्य सरकार करेगी सम्मान, पढ़े पूरी ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 24 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक, आईएएस सीताराम जाट ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भामाशाहों को इस वर्ष राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी भामाशाह व उद्यमी जतन लाख पारख को उनके विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं के भौतिक विकास में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जतन लाख पारख ने विद्यालय भवन निर्माण, अतिरिक्त निर्माण, भूमि, और अन्य भौतिक संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभाग ने उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस वर्ष के भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष का राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 01 सितम्बर 2024 को सुबह 11 बजे “विवेकानन्द सभागार, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर” में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पारख सहित अन्य भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उदारता से समाज को नई दिशा दी है। बता दें कि भामाशाह पारख ने नेशनल हाईवे 11 स्थित राजकीय सदु देवी पारख कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाकर भवन सरकार को सौंपा था। जतन लाल पारख को सम्मानित किए जाने की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, और यह समारोह शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वालों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights