Nature Nature

विभाग की उदासीनता बनी ग्रामीणों पर भारी, दो महीने से बंद पड़े हैं गांव के दो नलकूप

Nature

समाचारगढ़ श्री डूंगरगढ़, 24 अगस्त 2024: पेयजल की समस्या से जूझ रहे बीकानेर जिले के गांव सातलेरा के निवासी विभागीय उदासीनता का शिकार हो रहे हैं। जहां सरकार हर साल पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है, वहीं सातलेरा गांव के दो नलकूप पिछले दो महीनों से बंद पड़े हैं। इसके चलते गांव में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

गांव में स्थित दोनों नलकूपों की मोटरें जलदाय विभाग द्वारा बदल दी गई हैं, लेकिन फिर भी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के कारण ये नलकूप चालू नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य समस्या यह है कि नलकूप और घरों की बिजली आपूर्ति एक ही ट्रांसफार्मर से की जा रही है, जिससे पूरे वोल्टेज की सप्लाई नहीं हो पाती और मोटरें बार-बार जल जाती हैं।

ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। गांव के लोग पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन इस अस्थाई समाधान से भी ग्रामीण थक चुके हैं। स्कूल, गौशाला और घरों में भी पानी की किल्लत के चलते स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

ग्रामीण सुगनाराम जाखड़ सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग की इस उदासीनता के कारण गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि नलकूपों की विद्युत आपूर्ति को घरों की आपूर्ति से अलग किया जाए ताकि पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जा सके।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights