Nature Nature

लखासर में राज्य स्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन। युवा दृढ़ संकल्प के साथ करें मेहनत- सीओ दिनेश कुमार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गांव लखासर में राज्यस्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ,उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने समारोह में अपना व्यक्तव्य देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य भेदने के लिए युवाओं को सकारात्मक दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करनी चाहिए ,विशिष्ट अतिथि श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ डॉ जसवंत बेनीवाल ने कहां की खेल के मैदान में हार जीत का कोई मायने नहीं है बल्कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक व सरपंच चंदा देवी खिलेरी ने की, राउमावि लखासर के कार्यवाहक प्राचार्य इंद्राज खिलेरी ने स्वागत भाषण दिया ,मंच संचालन रेवत राम खिलेरी ने किया , मनीराम खिलेरी व विजेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि राज्यभर से इस प्रतियोगिता में 37 टीम भाग ले रही है और ये प्रतियोगिता 27 दिसंबर तक चलेगी,निष्पक्ष मैच कराने के स्तंभ बजरंग पुनिया,गोविंद सारस्वत, मुनीराम बाना, विनोद खिलेरी रहे। कार्यक्रम में भंवरा राम खिलेरी ,धनेसिंह तंवर,पाबूदान सिंह भाटी,सहीराम खिलेरी,मुखराम मेघवाल पाबूदानसिंह तंवर, डूंगरराम प्रजापत,दानाराम गेट, भैरूसिंह राठौड़, जेठाराम मेघवाल, चुनाराम नायक,भीखाराम नाई,मोहन खिलेरी ,जितेंद्र खिलेरी,हंसराज नाई ,पेमाराम मेघवाल,मघाराम नायक,अनोपसिंह तंवर,किशोर फौजी,तेजपाल गोयल,गणेशाराम सांसी,गणेश खिलेरी,भींवसिंह तंवर सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन,खिलाड़ी,युवा,बच्चे उपस्थित रहे।। इसी दरमियान श्री डूंगरगढ़ वृताधिकारी दिनेश कुमार का डीवाईएसपी से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष में मौजूद सभी नागरिकों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन किया ।

  • Related Posts

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights