Nature Nature

बाजार में हड़कम्प, थानाधिकारी के साथ पुलिस का अमला राउण्ड पर, लिया जा रहा एक्शन

Nature

बाजार में हड़कम्प, थानाधिकारी के साथ पुलिस का अमला राउण्ड पर, लिया जा रहा एक्शन
समाचार-गढ़, 14 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ में पिछले काफी समय से बिगड़ी यातायात व्यवस्था व सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आज थानाधिकारी ंअशोक विश्नोई सक्रिय नजर आ रहे है। उनके साथ एसआई बीरबल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल हरीराम, हेतराम, राकेश, भगवानाराम, कमल, वीरचन्द, राजवीर ढ़ाका, राकेश आदि साथ मौजूद है। थानाधिकारी व उनकी टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए घूमचक्कर से मैन बाजार, घास मण्डी, गौरव पथ रोड आदि जगहों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने व बेतरतीब खड़े वाहन चालकों से समझाईस की जा रही है। कुछ दुपहिया व चौपड़िया वाहनों की हवा भी निकाली जा रही है। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे है। बता दें कि पिछले काफी समय से व्यापारियों द्वारा बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर शिकायतें की जा रही थी। मैन मार्केट में पूरे दिन बार-बार जाम लग रहा था। वहीं बाजार के कुछ लोग दबी जुबान से यह कहते नजर आ रहे थे कि एक दिन की लिपापोती से यह बिगड़ी व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है। इसके लिए लगातार प्रयास की जरूरत है। विदित रहे कि एक रोज पूर्व स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चौरड़िया ने बीकानेर में संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन से मुलाकात कर कस्बे की बिगड़ी यातायात व्यवस्था से अवगत कराया था। तथा बाजार की मुख्या गलियों में लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी से राहत दिलाने के लिए टेªेफिक व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की थी। इस समाचार को समाचार-गढ़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आज बाजार की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए सक्रिय नजर आये।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights