Nature Nature

दो टूक। धरना उम्र भर के लिए नहीं होता – साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी

Nature

दो टूक- साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी
समाचार गढ़, 14 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कुछ युवकों ने एसडीएम ऑफिस के आगे ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो, इसके लिए शांतिपूर्ण धरना लगा रखा है। धरने को दो माह पूरे हो गए। धरने से राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग, दानदाता मामा-भांजा तथा श्रीडूंगरगढ की जनता, नए पुराने सभी विधायकों को कोई फर्क नहीं पड़ा। उपरोक्त में से किसी के भी कान पर जूं नहीं रेंगी।
धरना उम्र भर के लिए नहीं होता। जब उस धरने का कोई भी संबंधित इकाई संज्ञान नहीं ले रही है तो लगाने से क्या फायदा? धरनार्थी लोगों ने इसे जन हित में कर रखा है। वे धन्यवाद के पात्र हैं। उनकी हिम्मत को दाद देते हैं, पर वे कृपया मेरी बात, एक बड़े भाई की निश्छल बात पर भी गौर करें कि क्या कोई दान करनेवाले से हम जबरदस्ती दान ले सकते हैं? कोई कारण से जब दानदाता इन उपरोक्त दोनों निर्माण को नहीं करना चाहते हैं तो हम धरने के माध्यम से उनसे क्यों करवाने की जिद्द पाले हुए हैं। इस निर्माण के लिए कोई दूसरा दानदाता ( जो सक्षम हो) खोजा जा सकता है। या कोई दानदाता न मिले, उस सूरत में ट्रोमा का बजट सरकार से स्वीकृत करवाया जावे।
यह ट्रोमा, मित्रों, नारों या सर्दी में बैठकर ठिठुरने से नहीं होगा।
● नगर के सभी राजनीतिक दलों के लोगों को धरना स्थल पर पहुंचकर इस धरने का सम्मानपूर्वक समापन करवाना चाहिए।
● घोषित दानदाताओं को विनम्रतापूर्वक एक पत्र राज्य सरकार को लिखना चाहिए कि वे इन दोनों निर्माण कार्यों को आपकी शर्त पर करने के लिए तैयार नहीं है।
इसके अलावा इस फ्रीज हो चुके विषय का कोई निराकरण नहीं है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights