Nature Nature

यातायात को बाधित करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, पालिका में अधिकारियों, बस ऑपरेटर, व्यापारियों की हुई बैठक

Nature

समाचार गढ़, 18 मई, श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कार्यालय में एसडीएम उमा मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम मित्तल की उपस्थिति में तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा, थानाधिकारी इंद्रकुमार, ईओ संदीप बिश्नोई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। मित्तल ने बस ऑपरेटरों को कस्बे के भीतर बसें नहीं ले जाकर केंद्रीय बस स्टैंड पर ले जाने के लिए कहा ताकि बसों के द्वारा लगने वाले जाम से आमजन परेशान न हो और यातायात बाधित होने से बचे। इस दौरान बस ऑपरेटर की तरफ से मौजूद जगदीश गुर्जर ने कहा कि केंद्रीय बस स्टैंड पर निजी बसों को नहीं ले जाएंगे और बसों का ठहराव वर्तमान वाली जगह ही करेंगे। इस पर थानाधिकारी इंद्र कुमार ने कहा कि बसों के द्वारा मनमाने ढंग से घूमचक्कर वाले रास्ते पर रोका जाता है और रेंगती गति से चलने के कारण ना केवल ट्रैफिक जाम होता है बल्कि एम्बुलेंस तक उसमें फंस जाती है। इस पर बस ऑपरेटर की तरफ से जगदीश गुर्जर ने कहा कि बसों की व्यवस्था की जाएगी कि वह रुके नहीं। ईओ संदीप बिश्नोई ने व्यापार मंडल और बेस ऑपरेटर से यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सहयोग की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने मार्ग में खड़े होने वाले वाहनों, डिवाइडर के मध्य खड़े होने वाहनों को हटाने और प्रशासन को सख्ती करने की बात रखी और कहा कि प्रशासन सख्ती करेगा तो यातायात में सुधार संभव है। एसडीएम ने ईओ, तहसीलदार और थानाधिकारी को मौके देखने और यातायात को बाधित करने वाले के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश दिए। बैठक में भंवरलाल दुग्गड़, पवन राठी, इमरान राईन आदि मौजिज लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights