Nature Nature

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुतियां, भाटी ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

Nature

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, 2023। कस्बे में स्थित शिशु भारती पब्लिक स्कूल में आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण वरिष्ठ सेवी समाजसेवी एवं कार्यकर्ता विमल भाटी, श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई पूर्णमल बुडानिया, बीकानेर ड्रेस हाउस के आरिफ चूनगर, प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने किया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने देश भक्ति गीत, कविता, देश भक्ति शायरी, भाषण आदि के माध्यम से अपनी अलग अलग प्रस्तुतियां दी। विमल जी भाटी ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में महत्वपूर्ण जानकारियां इतिहास और आजादी संबंधी बताई और बच्चों से देशभक्ति के नारे लगवाए। प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने सभी को स्वतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय में आए हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। एएसआई पूर्णमल ने छात्र-छात्राओं को निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में जोश,जुनून, जज्बा कायम रखने की बात कही। बाना ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट 2022-23 की छात्र-छात्राओं,अभिभावकों, अतिथियों के सामने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन चांद रतन घोटिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में नेहा, शिवानी, डिंपल, कंचन, पूनम, निकिता, विनोद एवं अनीता, साकिर, आदि मौजूद रहे।

प्रधानाध्यापक ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights