Nature Nature

उप स्वास्थ्य केन्द्र का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया विधायक का स्वागत

Nature

समाचार-गढ़, 12 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव लिखमीसर उत्तरादा में शनिवार को नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र का क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा उद्घाटन किया गया। विधायक महिया ने गाँव के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भवन का लोकार्पण किया। वहीं ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के लिए 41 लाख की राशि राज्य सरकार से स्वीकृत करवाकर कार्य पूर्ण करवाने पर विधायक महिया का साफ़ा एवं फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार स्तर से प्रयास करके प्रत्येक गांव में महत्वाकांक्षी विकास कार्यों की स्वीकृति दिलवाने के बाद इन कार्यों को धरातल पर लागू भी करवाया गया है। जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हरेक गांव-ढाणी में अंतिम छोर तक बैठे आमजन हेतु मूलभूत सुविधाओं में अत्यंत विस्तार हुआ है। विधायक ने गांव में संपन्न करवाये गये विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उद्घाटन समारोह में सरपंच राधा देवी, सरपंच प्रतिनिधि केसूराम नायक डॉ. आयूष जानूं, उपसरपंच रामचंद्र भूंवाल, पूर्व सरपंच सहीराम मेघवाल व भागीरथ भूंवाल, भगवान माली, उदाराम भूंवाल, लूणाराम जाखड, सुखराम भूंवाल, आदूराम ज्याणी, भंवर भूंवाल, दूदाराम भूंवाल, लिछूराम भूंवाल, रूघाराम नायक, सुखराम, परमेश्वर जाखड,लुणाराम मेघवाल,कानाराम नायक,रामलाल ज्याणी,दानाराम ज्याणी,भंवरलाल सारण, सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights