Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 10 जुलाई को आयोजित होगा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई व अटल सेवा शिविर

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 10 जुलाई को आयोजित होगा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई व अटल सेवा शिविर

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 9 जुलाई 2025
राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं अटल सेवा शिविर का आयोजन आगामी 10 जुलाई 2025, बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में किया जाएगा।

यह जनसुनवाई उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं पंचायत समिति से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी और मौके पर ही समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

जनसुनवाई में ये प्रमुख विभाग रहेंगे उपस्थित:
पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, जलदाय, श्रम, नगर पालिका, राजस्व, खाद्य, सूचना एवं जनसम्पर्क, आयुर्वेद, पशुपालन सहित 25 से अधिक विभाग।

शिविर के सफल आयोजन हेतु पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

यह शिविर राज्य सरकार की ‘सुशासन एवं सेवा का संकल्प’ योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights